एमपी बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी: 76% छात्र-छात्राएं सफल, भोपाल की खुशी राय और चांदनी ने किया टॉप; 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट

एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 15 अप्रैल को भोपाल स्थित सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर माना जा रहा है।

इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट सूची में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए। खुशी राय सुभाष एक्सीलेंस स्कूल, शिवाजी नगर की छात्रा हैं, जबकि चांदनी विश्वकर्मा गुरुदेव शिक्षा केन्द्र, नीलबड़ (भोपाल) से संबंधित हैं।

नई शिक्षा नीति के अनुसार, इस साल से विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का भी मौका दिया जाएगा, जो 7 मई 2026 से शुरू होगी। इसके साथ ही छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top