सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेशन-1 का परिणाम घोषित: 93.70% विद्यार्थी सफल, लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन, त्रिवेंद्रम रीजन रहा अव्वल; 15 मई से शुरू होगा सेशन-2

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं सेशन-1 परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया है। परिणाम में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां उनका पास प्रतिशत 94.99% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.95% दर्ज हुआ। ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों ने भी 91.30% परिणाम के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है।

रीजन के आधार पर देखा जाए तो त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.75% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इस वर्ष लगभग 25 लाख विद्यार्थी कक्षा 10वीं सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका परिणाम अब जारी कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top