Today Current Affairs (28/4/2026)
1. डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है, जिससे नीति निर्माण और विकास कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
26 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे डॉ. वी.के. पॉल की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
- डॉ. एम. श्रीनिवास नेशनल पॉलिसी के तहत स्वास्थ्य (Health Development) से जुड़े सुधारों पर काम करेंगे।
- वे वर्तमान में AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर हैं और 22 सितंबर 2022 को इस पद पर नियुक्त हुए थे।
- डॉ. श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फैकल्टी मेंबर बने थे।
- 2011 में वे AIIMS दिल्ली में पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर बने।
- 2016 से 2022 तक वे कर्मचारी राज्य बीमा कंपनी (ESIC) हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद के डीन रहे।
- उनके साथ प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करांदिकर, के.वी. राजू और राजीव गौबा को भी नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है।
- इससे पहले 25 अप्रैल को वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
2. दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
26 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया। विदेश मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की।
- दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- विदेश मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
- वे वर्तमान हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
- प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- दिनेश त्रिवेदी 1990 से 1996 तक गुजरात से जनता दल के राज्यसभा सदस्य रहे।
- वे 1998 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे।
- 2009 से 2019 तक वे पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और राज्यसभा में भी राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
- 2011-2012 में वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे और UPA सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रहे।
- 2012 में रेलवे बजट में किराया बढ़ाने के बाद उन्होंने रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
- 2016-17 में उन्हें उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2021 में उन्होंने TMC छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की।
2. एथलीट सबास्तियन सावे ने मैराथन को 2 घंटे से कम समय में पूरा करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
26 अप्रैल को केन्या के धावक सबास्तियन सावे ने लंदन मैराथन 2026 को 2 घंटे से कम समय में पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
- सावे 2 घंटे से कम समय में प्रतिस्पर्धी (कॉम्पटीटिव) मैराथन पूरा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं।
- उन्होंने यह मैराथन 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकेंड में पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया।
- इस दौरान उन्होंने लगभग 42.195 किलोमीटर की दूरी तय की।
- उन्होंने 2023 शिकागो मैराथन में केल्विन किप्टम के 2:00:35 के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
- सावे ने अपने खेल करियर की शुरुआत क्रॉस-कंट्री, हाफ मैराथन और रोड रेसिंग से की थी।
- 2022 में ब्रुसेल्स में एक घंटे की दौड़ में उन्होंने केन्याई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और 2023 में वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लिया।
- 2025 के लंदन मैराथन में वे 2:02:27 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे, जो उस साल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय था।
- उनके अलावा लंदन मैराथन 2026 में इथियोपिया की टिगस्ट अस्सेफा ने महिलाओं का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।